अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास
चतरा, 21 जून (हि.स.) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन और जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों
उद्घाटन


चतरा, 21 जून (हि.स.) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन और जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों के जवानों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसएसबी के कमांडेंट सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की राह प्रशस्त होती है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, सुरक्षा बलों के जवान, छात्र-छात्राएं और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी