श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में मनाया गया फादर्स डे
खूंटी, 21 जून (हि.स.)। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में रविवार को फादर्स डे धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, कविता, निबंध एवं ग्रीटिंग्स के माध्यम से ईश्वर की अनमोल कृतियों में एक “पिता “के महत्व को बताया। सं
फादर्स डे


खूंटी, 21 जून (हि.स.)। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में रविवार को फादर्स डे धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, कविता, निबंध एवं ग्रीटिंग्स के माध्यम से ईश्वर की अनमोल कृतियों में एक “पिता “के महत्व को बताया। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में पिता के तौर पर अपने निजी अनुभव से पिता के त्याग और उनके तकलीफों से अवगत कराया।

पिता परिवार की मजबूत नींव होते हैं, जिनका प्यार, त्याग और मार्गदर्शन बच्चों के जीवन को आकार देता है । वे हर परिस्थिति में ढाल बनकर खड़े रहते है वे हमें न सिर्फ शिक्षा, नैतिक मूल्यों और संस्कृति की महत्ता समझाते हैं, बल्कि हमें अपने सपनों की पूर्ति के लिए प्रेरित भी करते हैं। पिता परिवार की रीढ़ होते हैं।

पिता, दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा अपने माता-पिता का सम्मान एवं उनका ख्याल रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है इसका निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें। कार्यक्रम में रचना, श्रेया, अंजलि,विनीता,अभय एवं आलेख ने बेहतर ग्रीटिंग के माध्यम से पिता का महत्व बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा