Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोडरमा, 21 जून (हि.स.)। जिले के जयनगर थाना अंतर्गत डहुआटोल पत्थर खदान से रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है।
मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के दशरथ यादव (२६) के रुप मे हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बाईक के साथ शनिवार सुबह से लापता था और उसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी।
इसी बीच उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया गया जो डहुआटोल का मिला। उक्त स्थल पर परिजन पहुंच ही रहे थे कि वहां मृतक का बाईक मिला। फिर लोकेशन के आधार पर और आगे पत्थर खदान मे युवक का शव देखा गया। इसके बाद हो हल्ला करने पर उसके अन्य परिजन और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर शव लेकर मामले की जांच मे जुट गई है। वहीं मामले में परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।
इधर, शव बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों ने उरवां के पास पटना रांची रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर हटाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर