Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 21 जून (हि.स.)। श्री श्याम मण्डल की आम सभा सत्र 2026- 2028 के निर्वाचन के लिए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई।
सभा में बड़ी संख्या में मण्डल के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सामुहिक श्री श्याम वन्दना की गई। अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने कहा कि श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से विगत 59 वर्षों से श्री श्याम प्रभु की वन्दना करते हुए श्री श्याम मण्डल धर्म प्रचार और नर - नारायण सेवा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आकांक्षा है ।
मंत्री धीरज बंका ने मण्डल के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने वार्षिक आय - व्याय का ब्योरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर साबू ने नये पदाधिकारी और कार्यकारणी की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई।
नये सत्र 2026- 2028 के लिए चन्द्र प्रकाश बागला अध्यक्ष, धीरज बंका मंत्री और अंकेक्षण ज्योति पोद्दार,
सभा को सफल बनाने गोपी किशन ढांढणनीया, मनोज सिंघानिया, अशोक लाठ, प्रमोद बगड़िया, विक्रम परसरामपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, रतन मोर, प्रियांश पोद्दार, विकाश पाड़िया, अशोक धानुका का योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak