मालदा दौरे पर आ रहे राज्यपाल, सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा
मालदा दौरे पर आ रहे राज्यपाल, सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा
मालदा दौरे पर आ रहे राज्यपाल, सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा


मालदा, 21 जून (हि. स.)। जिले में राज्यपाल आर. एन. रवि के आगामी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल 23 जून को ओल्ड मालदा के शरबरी इलाके स्थित गुरुद्वारा और कालाचांद स्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल के दौरे को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रविवार को मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राय, डीएसपी (ट्रैफिक) मुंगेस सुब्बा, मालदा थाने के आईसी गोपाल विश्वास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही राज्यपाल के दौरे के दौरान यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाया गया है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार