प्रयागराज: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
प्रयागराज, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को घर के अन्दर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त यमुनान
प्रयागराज के घूरपुर थाने की फोटो


प्रयागराज, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को घर के अन्दर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी अन्नू (28) पत्नी लवकुश का शव रविवार सुबह घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि घटना के समय उसके दो बच्चे और अजिया सास ही घर में थे। मृतक महिला की सास किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। उसका पति कहीं बाहर प्राइवेट काम करता है।

डीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल