Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिरोही, 21 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध मां अम्बाजी शक्ति पीठ में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मां अम्बाजी के चरणों में प्रदेशवासियों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर मां अम्बे का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर शक्तिपीठ प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा उन्हें मां अम्बे की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित