श्री राम मंदिर दान प्रकरण में दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : जेपीएस राठौर
अयोध्या, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम की पैड़ी पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर के कथित दान आदि
मंत्री जेपीएस राठौर


अयोध्या, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम की पैड़ी पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर के कथित दान आदि मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा कि मामले की एसआईटी जांच कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दान की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राठौर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। मंत्री जेपीएस राठौर ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन किया। उनके साथ में विधायक चन्द्रभानु पासवान,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल एवं अन्य पार्टी पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय