1.566 किलो गांजा के साथ महिला आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पनारापारा चर्च के पीछे गली से आज रविवार काे एक महिला निशा बघेल को एक किलो 566 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 75 हजार आंकी गई है। कोतवाली प
1.566 किलो गांजा के साथ महिला आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पनारापारा चर्च के पीछे गली से आज रविवार काे एक महिला निशा बघेल को एक किलो 566 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 75 हजार आंकी गई है।

कोतवाली पुलिस काे मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारापारा चर्च के पीछे गली में एक महिला सफेद प्लास्टिक के झोले में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने निशा बघेल (23 वर्ष) निवासी पनारापारा, जगदलपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 566 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला अवैध रूप से गांजा बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे