Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिगवां गांव में बीती रात को जमीन के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पुत्र ने पिता के सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम अतरौरा में भूमि के बंटवारे को लेकर पिता रामकुमार का अपने बेटे महेंद्र से विवाद चल रहा है। बीती रात रामकुमार खेत में खड़ी करवी (झाड़ियां) को ट्रैक्टर से जुतवा रहा था। इसकाे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी एवं विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान महेंद्र यादव ने फावड़े से पिता रामकुमार यादव के सिर पर वार कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के उपरांत परिजनों ने घायल रामकुमार यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक