Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 20 जून(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस ने नोएडा से असम के लिए चले कंटेनर ट्रक से सैकड़ों की संख्या में चोरी हुए मोबाइल मामले का खुलासा कर लिया है।एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा गठित एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सदस्यों में दो उत्तरप्रदेश के मथुरा,एक नई दिल्ली सहादरा और एक हरियाणा के सदर नूँह का रहने वाला है।वहीं पुलिस ने इनके पास से रीयलमी के 489,ओप्पो के 317,मोबाइल चोरी में प्रयुक्त थार गाड़ी संख्या एचआर26जीएफ/4822, सियाज गाड़ी संख्या यूपी85 एएक्स 9819,एक लैपटॉप और सीपी प्लस डीवीआर बरामद किया है।जानकारी शनिवार शाम एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।
एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अररिया कांड संख्या 314/26 दिनांक 09 जून 2026 धारा 316(2),316(5),318(4),3(5) बीएनएस में उनके द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था।
एसआईटी लगातार इस मामले के उद्भेदन में लगी थी।जिस क्रम में दो स्पेशल टीम पलवल भी गई थी।उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में एक संगठित गिरोह काम करता है, जो कंटेनर से जा रही गाड़ियों से मोबाइल और एसेसरीज चोरी की घटना को अंजाम देता रहा है।इसी क्रम में 7 जून की रात्रि को कंटेनर संख्या केए 02 एजे 1157 को अररिया जीरो माइल में खड़ी कर चालक और खलासी गायब हो गया था।
मामले में गठित एसआईटी ने हरियाणा के नूंह सदर थाना क्षेत्र के सुडाका के अनवर उर्फ अनवारुल पिता अली मोहम्मद,नई दिल्ली के शहादरा के लक्ष्मीनगर किशनकुंज हाउस नंबर 70 थर्ड फ्लोर के दीपक गुप्ता पिता उमेश गुप्ता, उत्तरप्रदेश के मथुरा मछली मंडी भरतपुर गेट के रहने वाले शाहिल पिता शकील और कोशिकला ग्याशगंज कामिल उर्फ किम्मी पिता नासिर को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि गिरोह में उत्तरप्रदेश, नई दिल्ली और हरियाणा के सदस्यों का संगठित गिरोह है,जिसका नाम अनुसंधान में प्राप्त हुआ है।सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर