Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


रांची, 20 जून (हि.स.)। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार दुर्गा मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस शनिवार को बेहद धूम धाम से मनाया गया।
वर्ष 1999 में इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर की भव्यता पूरे रांची शहर को अपनी ओर आकर्षित करती है। झारखंड की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा का भी आयोजन इसी मंदिर के प्रांगण में होता है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारों के साथ पूजन और आरती की गई। पूजा में मुख्य यजमान रोहित गोयंका सपत्नीक शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं के बीच चना घुघनी, सूजी हलवा, पूरी, सब्जी, बुंदिया और भुजिया का प्रसाद वितरित किया गया, सभी मां भवानी के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि माता रानी के नयनाभिराम झांकी, मनमोहक दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, सुगंधित फूलों से मां का भव्य दरबार सजाया गया।
उन्होंने बताया कि जल्द ही रांचीवासियों को मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होकर एक आकर्षक और अलौकिक रूप के साथ देखने को मिलेगा।
सचिव रवि रोहत्गी ने आए हुए सभी भक्तों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश चौधरी, सतेंद्र जालान, मुकेश जालान, अमर पोद्दार, अभय बजाज, सुनील पोद्दार, चंदन चौधरी, प्रमोद बगड़िया, पवन लोहिया, सचिन मोतीका एवम अन्य सदस्य का सहयोग रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak