Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रुद्रप्रयाग, 17 जून (हि.स.)। जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानाें ने मौके पर पहुंचकर शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा चालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव काे सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से निकाल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय