Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 17 जून (हि.स.)। निम्बस आईटीईएस की ओर से शौंडिक फाउंडेशन के सहयोग से लालपुर स्थित मॉल डेकोर परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित इस शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कंपनी कर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का आयोजन निम्बस आईटीईएस के कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची के उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।
उन्होंने निम्बस आईटीईएस और शौंडिक फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक अभियान बताया। निम्बस आईटीईएस के सीईओ और संस्थापक नितेश नागपाल ने कहा कि कंपनी व्यवसायिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है।
रक्तदान जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने का माध्यम है और इसी उद्देश्य से समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
रक्तदान शिविर में रोहित सिंह, अभिजीत कुमार, हिमांशु पांडेय, अदिति सिंह, अर्जुन यादव, अरिजीत कोटल, नीरज कुमार, संगम राज सहित शौंडिक फाउंडेशन के प्रतिनिधि, निम्बस आईटीईएस की टीम और अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar