केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर, 17 जून (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । श्री प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''''राष्ट्रीय स्वयंस
धर्मेंद्र प्रधान


भुवनेश्वर, 17 जून (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

श्री प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, संगठन शक्ति और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अटूट समर्पण का ऐसा उदाहरण है, जो आज भी समाज को एकजुटता, सेवा व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।''

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो