बरपेटा गयनहाटी हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार
बरपेटा (असम), 16 जून (हि.स.)। बरपेटा शहर के गयनहाटी क्षेत्र में रविवार रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीरण गायन, गणेन दास और जितुल भुइयां के रूप में हुई है। बरपेटा अपराध शाखा के
बरपेटा गयनहाटी हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार


बरपेटा (असम), 16 जून (हि.स.)। बरपेटा शहर के गयनहाटी क्षेत्र में रविवार रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीरण गायन, गणेन दास और जितुल भुइयां के रूप में हुई है।

बरपेटा अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीरण बैश्य के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात गयनहाटी निवासी युवक बिपुल गायन का शव उसके घर के समीप बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीरण बैश्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हत्याकांड शराब के सेवन के बाद हुए विवाद के कारण घटित हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि समीरण गायन के घर पर शराब पीने के बाद उन्होंने घर के सामने मौजूद बिपुल गायन पर लकड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक बिपुल गायन और हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपित गयनहाटी इलाके के ही निवासी हैं तथा उनके घर एक-दूसरे के निकट स्थित हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश