जांजगीर चांपा : बनाहिल बाजार से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपित गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 16 जून (हि.स.)। जांजगीर-चांपा जिले की मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली
गिरफ्तार आरोपित


जांजगीर-चांपा, 16 जून (हि.स.)। जांजगीर-चांपा जिले की मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पकरिया निवासी समीर कुमार मेहर ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 14 जून 2026 को अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था। उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG11BM9757 को बाजार परिसर में लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुलमुला थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बनाहिल निवासी एक युवक चोरी की बाइक के साथ देखा गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बनाहिल निवासी 21 वर्षीय बनवारी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर साप्ताहिक बाजार परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT