Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 16 जून (हि.स.)। जल शक्ति वन पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार कश्मीर की हाउसबोट विरासत के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सिविल सचिवालय श्रीनगर में ऑल कश्मीर हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हाउसबोट कश्मीर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक और पर्यटन अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। प्रतिनिधिमंडल ने हाउसबोट की मरम्मत व रखरखाव के लिए लकड़ी की कमी का मुद्दा उठाते हुए कोटा बढ़ाने और प्रक्रिया सरल करने की मांग की। मंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों के मुद्दे उठाए जिन पर मंत्री ने समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया