नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
मालदा, 16 जून (हि. स.)। जिले के चांचल इलाके में एक पूर्व पंचायत सदस्य पर ठगी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि माकपा नेता आक्तार हुसैन ने सरकारी योजनाओं का लाभ और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, एक पीड़
थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते शिकायतकर्ता


मालदा, 16 जून (हि. स.)। जिले के चांचल इलाके में एक पूर्व पंचायत सदस्य पर ठगी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि माकपा नेता आक्तार हुसैन ने सरकारी योजनाओं का लाभ और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, एक पीड़ित से आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये लिए गए, लेकिन वर्षों बाद भी उसे घर नहीं मिला। वहीं, दूसरे पीड़ित का आरोप है कि शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक एक 70 हजार रुपये लिए गए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए।

पीड़ितों का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें धमकाया भी गया। आखिरकार दोनों ने मंगलवार को चांचल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपित नेता आक्तार हुसैन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और राजनीतिक साजिश बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार