लैंडस्लाइड से पहले जागो, शरद पवार गुट की जिलाधिकारी से मांग
Act Before Landslides Strike: Sharad Pawar Faction Urges District Collector
लैंडस्लाइड से पहले जागो, शरद पवार गुट की जिलाधिकारी से मांग


मुंबई, 16 जून (हि.स.)। मुंबई के घाटकोपर, विक्रोली और भांडुप इलाकों में खतरनाक पहाड़ी ढलानों पर बसे हजारों लोगों की जान खतरे में है। शासन- प्रशासन को तुरंत बचाव के कदम उठाने चाहिए। यह मांग एनसीपी (शरद पवार) ने मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार से की है।

एनसीपी यूथ मुंबई के जिलाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता अमोल मटोले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी सेल अध्यक्ष राजा राजापुरकर, उत्तर-पूर्व मुंबई के उपजिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और वार्ड अध्यक्ष कुणाल इंकर मौजूद थे.

जिलाधिकारी कटियार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हर साल मानसून के मौसम में घाटकोपर के आजाद नगर, लालबत्ती डोंगर, सोनिया गांधी नगर, विक्रोली के पार्क साइट, खंडोबा हिल और भांडुप इलाके में पहाड़ी ढलानों पर लैंडस्लाइड होता है। मांग की गई कि इन इलाकों का सर्वे किया जाए और आरसीसी सुरक्षा दीवार, स्लोप स्टेबिलाइज़ेशन, रॉक बोल्टिंग, रॉकफॉल नेटिंग जैसे उपाय तुरंत लागू किए जाएं। साथ ही असरदार ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाए। प्रशासन को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बचाव के उपाय किए जाने चाहिए। मानसून से पहले एक कारगर एक्शन प्लान घोषित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार