डीसी ने किया नशीले पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ
चतरा, 15 जून (हि.स.)। नशामुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर में राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित पदाधिकारि
कार्यक्रम में उपस्थित


चतरा, 15 जून (हि.स.)। नशामुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर में राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर 15 से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत एलईडी प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण कर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जनभागीदारी आवश्यक है और युवाओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी