Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।
सुरभि और सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ॐ। हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दंपती ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून, 2026 को हुआ। पोस्ट के साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का एक खूबसूरत कार्ड भी शेयर किया, जिस पर गुलाब का फूल बना हुआ था और लिखा था, बेटी हुई है। 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित।
इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं आशका गोराडिया समेत कई टीवी कलाकारों और फैंस ने भी नए-नवेले माता-पिता को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा। सुरभि और सुमित के जीवन के इस नए सफर को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे