मूंगफली के बीजों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग
जोधपुर, 13 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर जोधपुर-पोकरण के बावकान तालाब के निकट शनिवार अलसुबह मूंगफली के बीजों के कट्टों से भरे 12 चक्का ट्रक में आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई और आसमान में आग के गुब्बार नजर आने लगे। इस
jodhpur


जोधपुर, 13 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर जोधपुर-पोकरण के बावकान तालाब के निकट शनिवार अलसुबह मूंगफली के बीजों के कट्टों से भरे 12 चक्का ट्रक में आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई और आसमान में आग के गुब्बार नजर आने लगे। इस हादसे में ट्रक जलकर खाक हो गया और करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हालांकि ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे बावकान तालाब और बिजलीघर के बीच हुआ। ट्रक में मूंगफली के बीज भरे होने के कारण आग तेजी से फैली। हादसे की सूचना मिलने पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक ड्राइवर कुरची खींवसर निवासी मंगलाराम जाट सुरक्षित बच गया। हादसे के करीब दो घंटे बाद फलोदी से एकमात्र फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने दोनों ओर लगे लंबे जाम को हटाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाकर यातायात सुचारु करवाया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश