टाइनी स्कॉलर्स स्कूल का छात्र राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित, बढ़ाया गौरव
कठुआ, 13 जून (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल कठुआ के लिए गर्व का क्षण है कि कक्षा 9वीं के होनहार छात्र अर्शिव अत्री का चयन 5वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। अर्शिव अत्री ने
Tiny Scholars School student selected for National Boxing Championship; brings pride to the school.


कठुआ, 13 जून (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल कठुआ के लिए गर्व का क्षण है कि कक्षा 9वीं के होनहार छात्र अर्शिव अत्री का चयन 5वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

अर्शिव अत्री ने जम्मू के एमए स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई। अब वह पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता अर्शिव की कड़ी मेहनत लगन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उनके कोच नरेश शर्मा के मार्गदर्शन और स्कूल प्रबंधन के निरंतर सहयोग ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विद्यालय की प्राचार्या पूजा गुप्ता और निदेशक मनीषा गुप्ता ने अर्शिव को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्शिव राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अर्शिव की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया