सुल्तान अहमद की 60 लाख की संपत्ति अटैच-कठुआ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार
कठुआ, 13 जून (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबाग क्षेत्र में एक कुख्यात तस्कर की लगभग ₹60 लाख मूल्य की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के
Sultan Ahmed's property worth Rs 60 lakh attached


कठुआ, 13 जून (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबाग क्षेत्र में एक कुख्यात तस्कर की लगभग ₹60 लाख मूल्य की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुल्तान अहमद निवासी हरियाचक तहसील मढ़हीन जिला कठुआ ने नशीले पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। जांच के दौरान एक मंजिला रिहायशी मकान और महिंद्रा बोलेरो गुड्स कैरियर को अवैध कमाई से खरीदा पाया गया। कार्रवाई एसएसपी कठुआ के निर्देशन में एसडीपीओ बॉर्डर, एसएचओ राजबाग और पुलिस पोस्ट मढ़हीन की टीम द्वारा राजस्व, पीडब्ल्यूडी एवं आर एंड बी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों और उनकी अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया