Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 13 जून (हि.स)। आगामी वोटर लिस्ट में बदलाव के अभियान के तहत शिवसेना शिंदे गुट की महिलाएं पूरे राज्य में मैदान में उतरेंगी। इसके लिए ‘शिवदुर्गा-शिवसंवाद’ दौरे की घोषणा की गई है। पार्टी नेता मीना कांबली ने शनिवार को प्रेसा वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
पार्टी सांसद श्रीकांत शिंदे का भी राज्यव्यापी दोरे का एलान किया गया है। ‘शिवदुर्गा-शिवसंवाद’ दौरे में पार्टी की वरिष्ठ महिला पदाधिकारी सीधे कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी और संगठनात्मक समीक्षा करेंगी। राज्य के 11 जिलों के 83 विधानसभा क्षेत्रों में बैठक आयोजित की जाएंगी और महिला नेतृत्व को ज़्यादा मौके देने पर फोकस किया जाएगा।
विधायक मनीषा कायंदे ने कहा कि दौरे के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। यह दौरा अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, जालना, बीड, नासिक, धुले, जलगांव और नंदुरबार जिलों में होगा। सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे, शायना एन.सी. और शीतल म्हात्रे ने कहा कि महिला संगठन को मजबूत करने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण होगा। दौरे के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को सौंपी जाएगी.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार