Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुरुग्राम, 13 जून (हि.स.)। गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाने के अन्तर्गत एक व्यक्ति ने हथौड़े से अपनी पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने घटना के बाद खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिय। मृतका की पहचान फर्रुखनगर में झज्जर बाइपास निवासी पूजा (30) के रूप में हुई है। पूजा मूल रूप से कैथल की रहने वाली थी और करीब 15 साल पहले उसकी शादी नायब से हुई थी। नायब ईंट सप्लाई का काम करता है। दंपती का एक 10 वर्षीय बेटा भी है। परिवार काफी समय से फर्रुखनगर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।फर्रुखनगर थाना जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद खुद पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में नायब ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
---
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर