बलरामपुर : चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
बलरामपुर, 13 जून (हि.स.)। बलरामपुर जिले के थाना सामरीपाठ पुलिस ने चरित्र शंका के आधार पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले आरोपित को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 20/2026, धारा
जारी विज्ञप्ति


आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 13 जून (हि.स.)। बलरामपुर जिले के थाना सामरीपाठ पुलिस ने चरित्र शंका के आधार पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले आरोपित को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई।

बलरामपुर पुलिस से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर निवासी अर्जन राम उर्फ टावर नगेसिया (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून को सूचक सुगदू बिरिजिया की मौखिक रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में मर्ग क्रमांक 22/2026 दर्ज कर शव पंचनामा की कार्रवाई की गई थी।

मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि 10 मई 2026 को आरोपित अर्जन नगेसिया अपनी पत्नी बजन्ती बिरिजिया के साथ साप्ताहिक बाजार ग्राम टाटीझरिया गया था। बाजार से लौटते समय रास्ते में कुछ ग्रामीणों द्वारा आरोपी को यह बताया गया कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई है। इस सूचना पर आरोपी द्वारा मौके पर पहुंचकर पत्नी को छन्दन बिरिजिया के साथ पाया गया, जिससे वह आक्रोशित हो गया।

आरोपित ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी के साथ हाथ-मुक्का, पैर एवं डंडे से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान 11 जून 2026 को बजन्ती बिरिजिया की मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में शव का निरीक्षण कराया गया तथा पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध को गंभीर मानते हुए धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अर्जन उर्फ टावर नगेसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय