बलरामपुर जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 16 जून को
बलरामपुर, 13 जून (हि.स.)। शनिवार को जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। यह बैठक 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक म
बलरामपुर जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 16 जून को


बलरामपुर, 13 जून (हि.स.)। शनिवार को जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। यह बैठक 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, जिला पंचायत, नगरीय निकायों, विभिन्न शासकीय विभागों, मंडल एवं निगमों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं परियोजनाओं के अनुमोदन संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के दौरान वार्षिक कार्ययोजना, पंचवर्षीय परिदृश्य योजना तथा डीएमएफ मद से संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए भी विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सके।

जिला प्रशासन ने शासी परिषद के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्णय प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय