Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अयोध्या, 13 जून (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ट्रस्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसआईटी गठित कर जांच करवाने की मांग की है। ट्रस्ट इस मामले में निष्पक्ष जांच प्रक्रिया प्रक्रिया चाहता है।
मिली जानकारी के अनुसार दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच कमेटी अब यह भी पड़ताल करेगी कि सुरक्षा जांच, निगरानी व्यवस्था और प्रवेश-निकास नियंत्रण प्रणाली में आखिर चूक कहां हुई हैं ।जांच कमेटी द्वारा मंदिर के सीसीटीवी कवरेज, सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता भी जांच को भी दायरे में ले सकती है I
इस मामले में ट्रस्ट का कहना है कि इसे लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पूरी सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत जांच आवश्यक हो गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय