मतदाता मैपिंग में कम प्रगति वाले बूथ पर लगाएं विशेष शिविर : डीसी
रामगढ़, 11 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को गूगल मीट के जिरए बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और 70 प्रतिशत से कम मतदाताओं
समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी


रामगढ़, 11 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को गूगल मीट के जिरए बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और 70 प्रतिशत से कम मतदाताओं की मैपिंग करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

बैठक के दौरान मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संतोषजनक मैपिंग प्रतिशत प्राप्त नहीं होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची तैयार कर प्रत्येक मतदाता की मैपिंग नहीं होने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। साथ ही संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मतदाता मैपिंग कार्य में प्रगति लाने के उद्देश्य से डीसी ने सभी कम प्रगति वाले मतदान केन्द्रों पर दिनांक 13 से 15 जून तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि के दौरान नुक्कड़ नाटक, माइकिंग, चुनाव पाठशाला, ग्राम चौपाल सहित अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदाता मैपिंग कार्यक्रम से जुड़ सकें। साथ ही संबंधित मतदान केन्द्रों पर कैम्प मोड में कार्य करते हुए मतदाता मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में संबंधित बीएलओ सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे आगामी तीन दिनों के भीतर अपने आवंटित मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत मैपिंग वृद्धि करें। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका मासिक वेतन स्थगित किया जाएगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित ईआरओ और एईआरओ को निर्देशित किया कि वे एसआईआर के अंतर्गत संचालित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आगामी दो दिनों के भीतर अपने-अपने कार्यालयों में स्पेशल सेल का गठन कर उसे पूर्णतः क्रियाशील बनाएं। उन्होंने कहा कि इससे सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश