Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 11 जून (हि.स.)। राजधानी के अपर बाजार स्थित अग्रसेन पथ के श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को परमा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया।
प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर कर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलाब, रजनीगंधा, बेला, जरबेरा, ऑर्किड, गेंदा, तुलसी के ताजे और खुशबूदार फूलों से श्री श्याम प्रभु का दिव्य शीश का अनुपम श्रृंगार किया गया।
साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी इस अवसर पर विषेश श्रृंगार किया गया। प्रातः काल में श्रृंगार आरती से ही भक्तोंआ की भीड़ पहुंच रही थी।
रात्रि में श्री श्याम प्रभु की पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ श्याम रस से ओतप्रोत संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भक्तों ने जिन मधुर भजनों की प्रस्तुती दी उनमें मन मस्त हुआ मेरे श्याम दरस तेरा पा करके... और धन घड़ी भाग्य हमारा लीले चढ़ श्री श्याम पधारया सहित अन्य शामिल हैं।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा, रबड़ी और केसरिया दूध का भोग निवेदित किया गया। देर रात्रि को महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल, अनुराग पोद्दार, नितेश लाखोटिया, ज्ञान प्रकाश बागला का विशेष सहयोग रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak