Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 11 जून (हि.स.)।
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से समाज सेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से 13 जून को तुलस्यान मोटर्स, पंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह जानकारी शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शाखा के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्तदाता अपने मित्रों, परिवारजनों और परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक रक्त संग्रह किया जा सके।
रक्तदान शिविर के प्रभारी सुमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल ने बताया कि शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शाखा के प्रवक्ता अमित शर्मा ने समुदाय और आम नागरिकों से रक्तदान शिविर में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar