कांग्रेस कार्यालय में जमकर मारपीट, नुरुल हुदा पर हमले की कोशिश
नगांव (असम), 01 जून (हि.स.)। असम के डबका स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को उस समय भारी हंगामा और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपू
Rajiv Bhawan (Source : Social Media)


नगांव (असम), 01 जून (हि.स.)। असम के डबका स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को उस समय भारी हंगामा और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जूते-चप्पलों के साथ उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नुरुल हुदा के वाहन पर भी हमला किया। कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

बताया गया है कि बिन्नाकांदी विधानसभा क्षेत्र को एजेपी (असम जातीय परिषद) के उम्मीदवार के लिए छोड़ने के फैसले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लंबे समय से नाराजगी थी। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं का आज गुस्सा फूट पड़ा।

स्थिति को गंभीर होते देख नुरुल हुदा को राजीव भवन से जल्दबाजी में निकलना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश