Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 6 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालचिड़ी में बुधवार सुबह कुएं से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बालचिड़ी निवासी भागीरथ (55) पुत्र हीरालाल जाटव ने शिकायत में बताया कि कुएं से पानी भरने की बात पर गांव के पन्नालाल जाटव तथा उसके बेटे सुरेश और मुकेश ने गाली-गलौंज कर विवाद किया।
विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर सुरेश पुत्र पन्नालाल जाटव ने थाना पुलिस को बताया कि इसी विवाद को लेकर भागीरथ पुत्र हीरालाल जाटव, उसके भाई दुलीचंद, हीरालाल, जितेंद्र और मनोहर पुत्र मूलचंद जाटव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक