Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आरएसडी एकेडमी में यूथ अंडर-17 (बालक एवं बालिका) टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। ट्रायल में करीब 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
संयुक्त सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि ट्रायल में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों का एक माह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम टीम का गठन होगा। उन्होंने बताया कि यह टीम आगामी यूथ स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजीव भारद्वाज, अध्यक्ष डॉ. एएच रजा, सह सचिव फिरोज खान, आरएसडी एकेडमी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, डायरेक्टर डॉ. जी कुमार, डॉ. अजय शर्मा, आरती चौधरी, अदिति चौधरी, हिमांशु चौधरी, चंद्रकांत राजपूत आदि उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल