कांग्रेस ने की नाबालिग के दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। कांग्रेस पदाधिकारियो ंने चंपावत में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में
कांग्रेस की पत्रकार वार्ता


हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। कांग्रेस पदाधिकारियो ंने चंपावत में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके तीन साथियों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद विपक्ष के दबाव पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हरिद्वार में एक स्कूल के तीरंदाजी कोच द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है।

घटना में भाजपा पदाधिकारी के शामिल होने से साफ है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा का महिलाओं को सम्मान देने का दावा खोखला सिद्ध हो रहा है। वार्ता में विकास चंद्रा, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला