सेवा , समर्पण व संगठन भाजपा कार्यकर्ता की सही पहचान : हरीश ठाकुर
बिजनौर, 06 मई (हि.स.)| उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के अंतर्गत जिला कार्य योजना बैठक हुई। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी की अध्यक्षता
सेवा , समर्पण व संगठन भाजपा कार्यकर्ता की सही पहचान : हरीश ठाकुर


बिजनौर, 06 मई (हि.स.)| उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के अंतर्गत जिला कार्य योजना बैठक हुई। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री दिनेश सैनी के संचालन में संगठन से जुडे मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन कार्यकर्ता की असली पहचान है। राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं अंतिम—यही हमारा मूल मंत्र है। प्रशिक्षण से विचार सशक्त होते हैं और सशक्त विचार ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। हर कार्यकर्ता समाज की आशा है, और उसका कर्तव्य है कि वह जनसेवा में सदैव तत्पर रहे। विचारधारा से जुड़कर ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

इस बैठक में जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को जब तक जीना है तब तक सीखना है, इसलिए ही समय-समय पर उसका प्रशिक्षित होना आवश्यक है, यदि ऐसा नहीं होगा तो उसमें जड़त्व बढ़ने की संभावना बनेगी; कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि व हरजिंदर कौर जिला पंचायत अध्यक्ष चौ शाकेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी पूर्व विधायक कमलेश सैनी ,चेयरपर्सन बिजनौर इंद्रा सिंह ,सुमन त्यागी, महेंद्र धनौरिया,डॉ तेजपाल वर्मा, एड, राकेश चौधरी, बिजेंद्र सिंह, डॉ रश्मी रावल, महिला आयोग सदस्य संगीता अग्रवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र