बरेली में भीम आर्मी की एसएसपी से गुहार, संगठन को बदनाम करने वालों पर की कार्यवाही की मांग
बरेली, 06 मई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में बुधवार काे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर संगठन के खिलाफ रची जा रही कथित साजिशों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संगठन की बढ़ती ताकत और
एसएसपी कार्यालय परिसर में एकत्रित भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, संगठन के खिलाफ साजिश के विरोध में प्रदर्शन के दौरान।


बरेली, 06 मई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में बुधवार काे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर संगठन के खिलाफ रची जा रही कथित साजिशों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संगठन की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन से घबराए कुछ तत्व उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए एसएसपी से गुहार लगाई कि ऐसे तत्वाें के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष महेंद्रपाल सागर, मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि, जसविंदर सिंह, संगठन मंत्री जावेद खान, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार