माहभर चला रामायण पाठ भव्य भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न
जम्मू, 06 मई (हि.स.)। जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित सेक्टर-7 शिव मंदिर में एक माह तक चले रामायण पाठ का विधिवत समापन हुआ। अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त क
माहभर चला रामायण पाठ भव्य भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न


जम्मू, 06 मई (हि.स.)। जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित सेक्टर-7 शिव मंदिर में एक माह तक चले रामायण पाठ का विधिवत समापन हुआ। अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला और रामायण के मंत्रोच्चारण व भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद भव्य सामुदायिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

इस अवसर पर विजय वैद, रजनी कोहली, रमा गुप्ता, अनीता शर्मा, गिरजा, मुख्य पुजारी पंकज शर्मा और पुजारी मोहिंदर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष एस.के. जॉली के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों और समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा। मुख्य पुजारी पंकज शर्मा ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 मई 2026 को शनि अमावस्या के अवसर पर मंदिर में शाम 6 बजे से विशेष हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं को आगामी आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोग धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा