Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 06 मई (हि.स.)। राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट 2026 का खिताब नागचला बल्ह इलेवन ने जीत लिया है। बुधवार को नागचला बल्ह इलेवन और घट्टा इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राधिका चोपड़ा ने शिरकत की। उनके साथ एमएलएसएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर सुमनकुमारी कटोच पूर्व प्रिंसिपल एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रिंसीपल पदम् सिंह गुलेरिया, पूर्व प्रिंसीपल कामशेवर ठाकुर भी मौजूद रहे।
बहुप्रतीक्षित लेट राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में नागचला बल्ह इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घटा एकादश को 27 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला मंडी के एमएलएसएम मैदान में खेला गया, जहां दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला घटा एकादश के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हुआ। नागचला बल्ह इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ठाकुर ने विस्फोटक अंदाज में 77 रन (35 गेंद) बनाए, जबकि सैनी ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी घटा इलेवन की टीम 20 ओवर में 174 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से मैच गंवा बैठी। गेंदबाजी में राघव बाली ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हिमांशु ठाकुर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।मैच के दौरान अंपायर की भूमिका ओजस्वी राणा और चंद्रकांत ठाकुर ने निभाई, जबकि स्कोरिंग ओजस कश्यप द्वारा की गई।
इस जीत के साथ नागचला बल्ह इलेवन ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। विजेता टीम को भव्य ट्रोफी व एक लाख नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 50,000 रुपए नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
बेस्ट बैटर का पुरस्कार गौरव शर्मा, बेस्ट बॉलर जतिन राजपूत, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हिमांशु भारद्वाज को दिया गया। इस अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज विभागा अध्यक्ष लोकेश शर्मा, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी राघव धवन, पूर्व खिलाड़ी हरेंद्र सेन, पूर्व खिलाड़ी दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, राज पुरोहित, टेकचंद टीचर, समाज सेवी इंद्र ,तारा पंसारी, अभिनव गुलेरिया, टूर्नामेंट के आयोजन समिति के सेक्रटरी रविकांत जंवाल व अन्य मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा