बलरामपुर : किसान सम्मान निधि से खेती को मिल रहा सहारा, बढ़ रही आय
बलरामपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रभावी साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान अपनी खेती-किसानी की जरूरतों को आसानी से
किसान


बलरामपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रभावी साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान अपनी खेती-किसानी की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत नवाडीह के किसान सोहरा इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से खेती के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है। इस राशि का उपयोग वे बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर रहे हैं, जिससे उनकी खेती की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार हुआ है।

सोहरा ने बताया कि पहले खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाना मुश्किल होता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली मदद से यह काम आसान हो गया है। इससे वे बेहतर तरीके से खेती कर पा रहे हैं और उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिससे उन्हें खेती के प्रति भरोसा और मजबूती मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय