Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 06 मई (हि.स.)। असम के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण बेहद भव्य रूप में आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार शपथग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होना बाकी है। यह भव्य कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापाड़ा में आयोजित होगा।
भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, समारोह बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति भी संभावित है। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इससे पहले, 9 मई को विधायक दल के नेता के चयन के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षक असम पहुंचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद चुना गया नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश