Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 06 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और मंत्री लखन पटेल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। मंत्रियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और हर संभव सहायता तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे