केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह 10 मई को करेंगे पीएमजीएसवाई IV योजना का शुभारंभ
- प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण सीहोर, 06 मई (हि.स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण


प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण


- प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सीहोर, 06 मई (हि.स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (पीएमजीएसवाई-IV) का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ यादव के भैरूंदा में 10 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बुधवार को सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. और केंद्रीय कृषि मंत्री के निज सचिव प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव, एसडीएम सुधीर कुशवाह, तहसीलदार सौरभ शर्मा, जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पहले ही पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन, निर्गमन, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, यातायात, बैठक व्यवस्था एवं साफ सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी सुनिता रावत ने सभी पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

इस असर पर बताया गया कि 10 मई को भैरूंदा में पीएमजीएसवाई - IV बैच एवं पीएमजनमन (वर्ष 2026-27) का शुभारंभ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV का शुभारंभ का करेंगे।

इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों से 987 बसाहटें लाभान्वित होंगी। इनमें सीहोर जिले की 165 करोड़ की लागत से बनने वाली 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कें भी शामिल हैं, जिनसे जिले की 84 बसाहटें लाभान्वित होंगी। इसी प्रकार पीएमजनमन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ से अधिक की लागत से 384 किलोमीटर लंबी 168 किलोमीटर की सड़कों को भी मंजूरी दी जाएगी, जिनसे प्रदेश की 168 बसाहटें लाभान्वित होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर