Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 06 मई (हि.स.)। नगर भवन तोरपा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तोरपा मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष की ओर से अनुमोदित नवनियुक्त मंडल कमेटी की घोषणा मंडल प्रभारी गंदौरी गुड़िया ने की। इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पण भाव से करें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला युवा मोर्चा के महामंत्री दीपक तिग्गा ने किया।
बैठक में नीरज जायसवाल, सुबोध जायसवाल, राजू साहू, केशव कुमार, भोला गुप्ता, कलीम खान, शिवनारायण शाहदेव, रामधन साहू, पवन गुप्ता, रोहित सिंह, रुपेश गुप्ता, मनोज साहू, कैलाश कांसी, रंजीत राम, अंशु, शिवकुमार गोप, प्रीतम महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा