साधारण परिवार से हैं इंटर के साइंस टॉपर रशीदा नाज
धनबाद, 06 मई (हि.स.)। झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने जैक झारखंड साइंस संकाय में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुश
टॉपर राशिदा नाज को मिठाई खिलाती उसकी बड़ी बहन


धनबाद, 06 मई (हि.स.)। झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने जैक झारखंड साइंस संकाय में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।

रशीदा डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

रशीदा ने बताया की उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा स्कूल में पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि सबसे ज्यादा अंक उन्हें केमिस्ट्री में मिले हैं।

अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बड़ी बहन तनिष्क फातिमा का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उस समय उनकी बहन ने ही उन्हें पढ़ाई में मजबूत बनाया।

रशीदा ने बताया कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वे टॉप करेंगी, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका सपना है कि वे आगे चलकर प्रोफेसर बनें और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा