सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, विरोध में सडक जाम
चतरा, 06 मई (हि.स.)। टंडवा-पिपरवार मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग जिला के तिलीर गांव निवासी शशिकांत (28) और रामगढ़ जिला के कुजू निवासी सौरव कुमार (29) के रूप में क
जाम


चतरा, 06 मई (हि.स.)। टंडवा-पिपरवार मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग जिला के तिलीर गांव निवासी शशिकांत (28) और रामगढ़ जिला के कुजू निवासी सौरव कुमार (29) के रूप में की गई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं।

शाम में शशिकांत और सौरव कुमार स्कूटी (संख्या जेएच 02 बीएक्स 7028) से बैटरी लेकर टंडवा थाना क्षेत्र के बसरिया जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित हाईवा (संख्या जेएच 01 डीपी 8334) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुखिया महेश मुंडा और समाजसेवी सुभाष दास के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी।

सड़क जाम कर मृतकों के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। घटना के करीब 12 घंटे बाद भी किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी