Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जामताडा, 06 मई (हि.स.)। मंत्री इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा जामताडा स्थित पंदनी में आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को एक साथ सात बड़ी कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को चेक डैम और जल संरक्षण से सालभर सिंचाई की सुविधा मिलेेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। किसान एक की जगह दो या अधिक फसल ले सकेंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी, जीवन स्तर सुधरेगा और सूखे की स्थिति में भी खेती सुरक्षित रहेगी। साथ ही, इन कार्यों से गांवों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे पलायन में भी कमी आएगी।
मंत्री ने कहा कि किसानों की हर मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास और किसानों की खुशहाली ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मंत्री की ओर से शिलान्याास किए जानेवाली योजनाओं में सोनबाद–पसोई जोरिया पर सीरीज चेक डैम (जामताड़ा प्रखंड), पसोई जोरिया पर सीरीज चेक डैम (जामताड़ा प्रखंड), पंदनी–चिरुडीह जोरिया पर सीरीज चेक डैम (नारायणपुर प्रखंड), सोनबाद आहार मध्यम सिंचाई योजना (नारायणपुर प्रखंड), धरमपुर बांध का जीर्णोद्धार (नारायणपुर प्रखंड), चिहुटिया जोरिया पर सीरीज चेक डैम (नारायणपुर प्रखंड) और रानीटांड–रंगामटिया केंदुआटांड जोरिया पर सीरीज चेक डैम (करमाटांड़ प्रखंड) योजनाओं के नाम शामिल है।
मौके पर मुखिया मुनी सोरेन, गुल मोहम्मद, निशपति हसदा, संजय दास, सिद्धू मुर्मू, बीरबल अंसारी, सोनिया मुर्मू सहित विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar