Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धनबाद, 06 मई (हि.स.)। चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बयान पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को निरसा से भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इस्तीफा देना एक संवैधानिक प्रक्रिया है और ममता बनर्जी को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी और निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है, जिसे उन्होंने अनैतिक करार दिया।
अरूप चटर्जी ने यह भी आशंका जताई कि आने वाले पांच वर्षों तक राज्य में हिंसा जारी रह सकती है। उन्होंने भाजपा से अपील करते हुए कहा कि प्रायोजित हिंसा को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा